कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में आज तड़के एक टायर दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। दुकान में आगजनी का वीडियो भी सामने आया है।
यह घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र में हुई है। जानकारी के मुताबिक, महाराणा प्रताप चौक में मो. नौशाद का अब्दुल्ला टायर दुकान है। दुकान के बाहर रखे टायरों में शनिवार सुबह साढ़े 3 बजे के आसपास भीषण आग लगी गई।
दुकान में आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी तो नहीं है, लेकिन 80 हजार से 1 लाख तक का नुकसान जरूर हुआ है।
दुकान संचालक ने आशंका जताई है कि असामाजिक तत्वों ने आगजनी की इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। इधर इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग कीतनी भीषण है और टायर धू-धूकर जल रहा है।