रायपुर: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेरला का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र में दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। श्री जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार करने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
