राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह

रायपुर, 14 नवम्बर 2026 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह तथा देश के अन्य प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्तों ने 11 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की।
इस दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह द्वारा प्रदेश के बस्तर संभाग में पिछले वर्ष सम्पन्न हुए स्थानीय निकायों के शांतिपूर्ण चुनावों में आई चुनौतियों व आयोग द्वारा अपनाई गई रणनीति से संबंधित एक बुकलेट की प्रति भी राष्ट्रपति कार्यालय को भेंट की गई ।