9 वर्षीय मासूम की मौत: खेलते-खेलते दोस्तों के साथ पेड़ पर चढ़ा, गिरने से गई जान, मचा हड़कंप

तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर में आज दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां 9 साल के बच्चे की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला तखतपुर क्षेत्र के महुआकापा गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, 9 वर्षीय विकेश कुमार, पिता स्वर्गीय हिरेंद्र कुमार, रोज की तरह अपने दोस्तों के साथ गांव के स्कूल के पास पेड़ पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा।
हादसे में विकेश को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही इसने दम तोड़ दिया।