रायपुर में 24 घंटे में 159 गुमशुदगी FIR दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में शनिवार से रविवार के बीच महज 24 घंटे में गुमशुदगी की 159 FIR दर्ज हुईं। इनमें 78 महिलाएं, 54 वयस्क पुरुष, 17 बच्चे और नाबालिग और 10 बुजुर्ग शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद पुलिस सामान्य गुमशुदगी के साथ इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं लापता व्यक्ति को बंधक बनाकर तो नहीं रखा गया या उसे गलत तरीके से छिपाया गया है। हर मामले में परिस्थितियों के आधार पर जांच की जा रही है।