उरकुरा स्टेशन पर बच्चों की चीख सुनकर दौड़े स्टेशन मास्टर ने बचाया महिला की जान

रायपुर। रायपुर के उरकुरा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर की सतर्कता से महिला की जान बच गई। महिला अपने दोनों बच्चों के साथ स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान उसने आ रही ट्रेन के सामने जाने की कोशिश की। यह देखकर दोनों बच्चे घबरा गए और मदद के लिए चीखने लगे।
उस समय स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय डाउन ट्रेन के संचालन के लिए सिग्नल देने जा रहे थे। बच्चों की आवाज सुनते ही वे तुरंत महिला की ओर दौड़े। उन्होंने समय रहते महिला को पकड़कर पीछे खींच लिया और ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया।

बच्चों की आवाज सुनते ही दौड़े

स्टेशन मास्टर ट्रेन के संचालन की प्रक्रिया में व्यस्त थे। इसी दौरान महिला के साथ मौजूद बच्चों ने उन्हें बताया कि उनकी मां ट्रेन के सामने जाने की कोशिश कर रही हैं। बच्चों की बात सुनते ही आनंद उपाध्याय ने तुरंत कार्रवाई की और महिला की ओर दौड़ पड़े।

समय रहते ट्रैक से दूर किया

महिला ट्रेन के सामने जाने की कोशिश कर रही थी। स्टेशन मास्टर ने उसे पकड़ लिया और रेलवे ट्रैक से पीछे खींचकर दूर किया। इससे महिला ट्रेन की चपेट में आने से बच गई। बच्चों की सूचना और स्टेशन मास्टर की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

ड्यूटी के साथ मानवता की मिसाल

घटना के दौरान स्टेशन मास्टर ने ट्रेन संचालन की अपनी जिम्मेदारी के साथ महिला की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। समय रहते लिए गए फैसले से एक जिंदगी बच गई। रेलवे की ओर से स्टेशन मास्टर की सतर्कता और कार्रवाई को ड्यूटी के साथ मानवता की मिसाल बताया गया है।