नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और तमिल सिनेमा के दिग्गज हस्ताक्षर तिरु भरतिराजा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें सिनेमा जगत की एक महान हस्ती बताते हुए कहा कि उनके कार्यों ने तमिल सिनेमा को नई दिशा और पहचान दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तिरु भरतिराजा की फिल्मों में ग्रामीण जीवन का चित्रण विशेष रूप से सराहनीय और प्रभावशाली रहा। उन्होंने अपनी रचनात्मक दृष्टि और कहानी कहने की शैली से तमिल सिनेमा को नया स्वरूप दिया तथा दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई।
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दुखद अवसर पर तिरु भरतिराजा के परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने शोक संदेश में कहा, “तिरु भरतिराजा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। वे सिनेमा जगत की एक महान हस्ती थे, जिनके कार्यों ने तमिल सिनेमा को नया रूप दिया। विशेष रूप से ग्रामीण जीवन का उनका चित्रण उल्लेखनीय था। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”
तिरु भरतिराजा को तमिल सिनेमा में यथार्थवादी और ग्रामीण परिवेश पर आधारित फिल्मों के लिए जाना जाता था। उनके निधन को भारतीय सिनेमा, विशेषकर तमिल फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।