तेज गर्मी के बीच राजधानी में फुहार, लोगों को थोड़ी राहत

रायपुर । बढ़ती गर्मी के बीच शुक्रवार को रायपुर वासियों को थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार सुबह से तेज धूप से परेशान लोगों को दोपहर बाद बारिश से राहत मिली है। सुबह तेज धूप के बाद दोपहर 3 बजे के बाद गरज के साथ राजधानी में तेज बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट भी हुई है।