Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

छत्तीसगढ़ में 'सुशासन तिहार-2025' का आयोजन, जनता की समस्याओं का होगा समाधान

  कांकेर, 06 अप्रैल 2025 प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनता की समस्याओं का त्वरित समा...

 


कांकेर, 06 अप्रैल 2025 प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत से अवगत होने के उद्देश्य से राज्य में 'सुशासन तिहार -2025' का आयोजन का आगामी 08 अप्रैल से 31 मई के बीच तीन चरणों में किया जाएगा। इसके तहत प्रशासन और जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद होगा। इस तिहार के माध्यम से हम जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से करने और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी ली जाएगी। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सुशासन तिहार 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।

सुशासन तिहार-2025  का पहला चरण आगामी 08 से 11 अप्रैल तक होगा, जिसमें आम जनता से उनकी समस्याओं के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। यह आवेदन ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में समाधान पेटी के माध्यम से प्राप्त होंगे। ऑनलाइन आवेदन की भी व्यवस्था की जाएगी और आवेदनकर्ताओं को पावती दी जाएगी। आवेदन प्राप्त होने के बाद, संबंधित अधिकारियों द्वारा इन्हें एक माह के भीतर निराकृत किया जाएगा। अधिकारियों को समय सीमा के भीतर प्राप्त आवेदनों का समाधान सुनिश्चित करना होगा। आवेदन के निराकरण की गुणवत्ता की समीक्षा राज्य और जिला स्तर पर की जाएगी।

समाधान शिविरों का आयोजन 05 मई से 31 मई 2025 तक किया जाएगा। इन शिविरों में आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी और यथासंभव समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा।

इस तिहार में स्थानीय सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वे तिहार के प्रत्येक चरण में शामिल होंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री और राज्य के उच्च अधिकारी प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से हो रहा है और लोगों को उनका लाभ मिल रहा है।

तिहार को अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया, समाधान की निगरानी और जनता के साथ संवाद के लिए विशेष पोर्टल और मोबाइल ऐप्स का भी उपयोग किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि 'सुशासन तिहार-2025' सफल हो सके और प्रदेश में सुशासन की स्थापना की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण साबित हो सके।

कलेक्टरक्षीरसागर ने जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर, सभी एसडीएम सहित सभी संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 'सुशासन तिहार 2025' के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जाएं ताकि सरकार की मंशानुरूप यह महत्वपूर्ण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में हो सकें।


No comments