Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

चिकित्सा महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव यूफोरिया 2025 का हुआ रंगारंग आगाज़

रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के प्रसिद्ध वार्षिक उत्सव कार्यक्रम यूफोरिया इंपेटस 2025 का रंगारंग आगाज़ हो चुका है...


रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के प्रसिद्ध वार्षिक उत्सव कार्यक्रम यूफोरिया इंपेटस 2025 का रंगारंग आगाज़ हो चुका है। इसका आयोजन 12 मार्च तक चिकित्सा महाविद्यालय परिसर स्थित स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में किया जायेगा। इस बार फेस्टिवल की थीम है:- संस्कृति की सिम्फनी, दिलों को जोड़ना। इंपेटस उत्सव का उद्घाटन चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. विवेक चौधरी, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद नेरल और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल ने किया।

डीन डॉ. विवेक चौधरी ने कहा, यह कार्यक्रम परंपरा और आधुनिकता का सुंदर मिश्रण है। डॉ. अरविंद नेरल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पूरे दिन छात्रों के चेहरे पर उत्साह और उमंग ने इसे अविस्मरणीय बना दिया।यूफोरिया कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण प्रेम, हंसी और एकता की भावना से भरा हुआ था। इसमें भावपूर्ण संगीत प्रदर्शन, मार्मिक कविता पाठ और नृत्य प्रदर्शन शामिल थे। छात्रों और शिक्षकों दोनों ने इस कार्यक्रम में समान रूप से अपनी भागीदारी निभाई।

आद्या शर्मा ने ऋतिक रोशन के गाने ऐ मेरे दिल तू गाये जा..., मुस्कान साहू ने महाभारत की थीम सांग पर और विशाखा लिलहरे ने रीमिक्स गीत उई अम्मा... पर सोलो डांस (एकल नृत्य) का प्रदर्शन किया। ट्विन सिस्टर ने क्लासिकल संगीत के रिमिक्स गानों पर युगल नृत्य किया। इसी तरह स्वप्निल सिंह सूरज, साक्षी कन्नौजे , अभिशांक पाल एवं प्रीतिस्मय परिडा ने ड्यूट वेस्टर्न कैटेगरी में गीत गाये।

समूह नृत्य की दो श्रेणियां थीं एक भारतीय और दूसरी पश्चिमी (वेस्टर्न)। भारतीय नृत्य में गुजराती नृत्य, पंजाबी नृत्य और हरियाणवी नृत्य शामिल था। फेस्टिवल इंपेटस 2025 यूफोरिया ड्रामा (मेडिसिनिमा), ग्रुप डांस (रिद्मनिया) और म्युजिकल बैंड परफॉर्मेंस (मेलोडी मिंगल्स) के साथ जारी रहा। नाटक के विषय - पेशेवर दुविधा, साइबर मायाजाल और डॉक्टर के विरूद्ध हिंसा थी।

इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य गिरी, कार्यक्रम प्रभारी तेजस्विनी बंजारा, अनुराग उपाध्याय, गायन प्रतियोगिता संयोजक डॉ. मान्या ठाकुर, डॉ. वर्षा मुगुंटवार, संगीत प्रभारी संस्कार गुप्ता, साक्षी कनौजे, नृत्य संयोजक डॉ. स्निग्धा जैन, नृत्य प्रभारी सलीका अग्रवाल, रितेश गुप्ता, एकल और युगल नृत्य के निर्णायक डॉ. शालिनी और नाटक के निर्णायक के रूप में छत्तीसगढ़ी फिल्म के जाने - माने फिल्म डायरेक्टर मनोज वर्मा और शैलेंद्र धर दीवान शामिल रहे।

No comments