Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

आरक्षक उपेंद्र तिवारी की सड़क दुर्घटना में मौत

भिलाई। दुर्ग आईजी ऑफिस में पदस्थ आरक्षक उपेंद्र तिवारी की 25 दिसंबर क्रिसमस की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वो देर रात 11.30 से 12 बजे क...


भिलाई। दुर्ग आईजी ऑफिस में पदस्थ आरक्षक उपेंद्र तिवारी की 25 दिसंबर क्रिसमस की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वो देर रात 11.30 से 12 बजे के बीच अपनी बाइक से स्मृति नगर स्थित अपने घर जा रहा था। अचानक वो बाइक सहित सड़क किनारे ट्रांसफार्मर से टकरा गया। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उपेंद्र अपनी बाइक CG 07 AW 2208 से बुधवार देर रात अकेले स्मृति नगर चौकी अंतर्गत हरि नगर स्थित अपने घर जा रहा था।

वो जैसे हरि नगर से थोड़ा पहले क्रिश 2 होटल के पास पहुंचा, वहां सड़क किनारे लगे ट्रांसफर्मर से तेज रफ्तार में टकरा गया। इसके बाद उपेंद्र नाली में गिरा और उसका सिर फट गया। सूचना मिलते ही सुपेला और स्मृति नगर पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची। तब तक 112 और 108 एंबुलेंस वहां पहुंच गई थी। उन लोगों ने उपेंद्र को बेहोशी की हालत में ही तुरंत चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को दुर्ग स्थित मरचुरी में रखवा दिया गया है।

No comments