Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

खुशबू निर्मलकर ने कायकिंग कैनिंग में जीता पुरस्कार , सीएम ने किया सम्मानित

  मृत्युंजय,रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 2021–2022-2023 के लिए 97 ख...

 


मृत्युंजय,रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 2021–2022-2023 के लिए 97 खिलाड़ियों को 76 लाख की पुरस्कार राशि मिली । इसके अलावा पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में 60.33 लाख डाले गए। शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार वर्ष 2021.2022 में कयाकिंग कैनिंग (नौकायन) खेल में खुशबू निर्मलकर पिता-रिखी राम निर्मलकर कंकाली पारा रायपुर को पुरूस्कार से सम्मानित किया गया साथ ही 25 हजार रुपए की राशि भी भेंट में दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , खेल युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ,विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और अन्य विधायक गण इस अवसर पर उपस्थित रहे।

खुशबू निर्मलकर के इस उपलब्धि पर उनके समस्त निर्मलकर परिवार और रजक धोबी समाज भी गौरान्वित हैं। प्रदेश महासचिव चूड़ामणि निर्मलकर, सुषमा पंकज निर्मलकर,युवा प्रदेश अध्यक्ष राजा निर्मलकर,दिनेश निर्मलकर,यूवा महासचिव विनय निर्मलकर, नीरज निर्मलकर,चंद्रनारायन निर्मलकर, मुकेश मोनू निर्मलकर, मृत्युंजय निर्मलकर, रुस्तम निर्मलकर,राजू निर्मल, डॉ. धर्मेंद्र निर्मल ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।


बता दे खुशबू निर्मलकर बहुत ही समान्य परिवार से आती है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और जुनून की वजह से इस मुकाम को हासिल किया ।इसके अलावा वे अपने घर का काम,पढ़ाई भी करती है। साथ ही प्रदेश समेत जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी भाग लेती रहती है। यह खेल अपने आप में बेहद अलग तरह का है। इसमें काफी कड़ी मेहनत भी लगती है। इस तरह के खेल को बहुत ही कम लोगो को जानकारी है। खासकर आज के समय में जहा लड़कियों को और महिलाओं को जिस प्रकार से आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। खुशबू के जैसी प्रतिभा सामने निकलकर आती रहेगी। खुशबू भी यही अपील करती है की महिलाओ और लड़कियों को शासन इसी तरह सहयोग करते रहे तो आगे और भी अच्छा प्रदर्शन लड़कियों के द्वारा देखने को मिलेगी और उनका मानना है कि समाज में बेटियां बेटों से कम नही है।

No comments