Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में छत्तीसगढ़ के दो नेता, राहुल गांधी ने लिया इंटरव्यू

रायपुर। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश तेज कर दी है। इसके लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष र...

रायपुर। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश तेज कर दी है। इसके लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेहतर काम करने वाले देशभर के करीब 10 युवाओं का सोमवार को दिल्ली मंर इंटरव्यू लिया। इसमें छत्तीसगढ़ से दो युवा कांग्रेसियों को मौका मिला। इनमें सरगुजा की शशि सिंह और दुर्ग के मोहम्मद शाहिद शामिल थे।

वर्तमान में दोनों युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव है। सिंह ने सरगुजा लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। हालांकि उनको हार का सामना करना पड़ा। वहीं शाहिद गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

बताया जाता है कि संगठन जिन नेताओं को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दावेदारी के लिए चुना था, उन्हें दो दिन पहले ही मैसेज भेजा जा चुका था। इसके बाद सोमवार को नई दिल्ली में राहुल गांधी ने सुबह 10 बजे इंटरव्यू की शुरुआत की। उन्होंने सभी से एक-एक करके चर्चा की और उनका विजन जाना।

राहुल गांधी ने सभी दावेदारों से कुछ सवाल एक जैसे किए। मसलन, संगठन को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य की क्या रणनीति होगी। देश और राज्य में समाज हित के ऐसे कौन-कौन से मुद्दे हैं, जिसे लेकर आंदोलन किया जा सकता है। दावेदारों का राजनीतिक जीवन कैसा है। राहुल ने दावेदारों से राजनीति जीवन में किए गए कार्यों को भी जानकारी पूछी।

No comments