Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

कांग्रेस पर जमकर बरसे शिवराज- बोले ‘नेहरू पीएम थे तो देश को सड़ा गेहूं खाना…’

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस जमकर निशाना साधा है। शिवराज सिंह ...


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस जमकर निशाना साधा है। शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को संसद में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के डीएनए में किसान विरोध है। आगे उन्होंने कहा कि पहले देश को अमेरिका से आया सड़ा हुआ गेंहू खाने को मजबूर होना पड़ता था।

कांग्रेस डीएनए के विरोध में है- शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अनीति और अधर्म किसने किया? ठगी किसने की? कांग्रेस में डीएनए में ही किसान विरोध है। ये आज से नहीं, शुरु से ही कांग्रेस की प्राथमिकताएं गलत रही हैं। हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का मैं आदर करता हूं। वह रूस गए और एक मॉडल देखकर आए और कहा कि यह भारत में लागू करो। चौधरी चरण सिंह ने कहा कि यह भारत में लागू नहीं हो सकता है, क्योंकि यहां कि कृषि परिस्थितियां अलग हैं।

कांग्रेस किसानों के साथ करती है छल

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कर्ज की बात हो रही थी। अपने घोषणा पत्रों में कांग्रेस ने केंद्र और राज्य में कई बार कहा है कि जैसे हम सरकार में आएंगे सारे कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान सभाओं में इनके नेता गिनीतक के थे।

दो लाख किसानों के कर्ज 10 दिन के अंदर माफ हो जाएंगे। 10 दिन का कर्ज माफ नहीं हुआ तो 11 वें दिन सीएम हटा दिया जाएगा। लोगों ने एक बार जिता दिया। 10 दिन भी हो गए, महीने हुए फिर साल भी हो गए। जब कर्जा माफ नहीं हुआ तो कांग्रेस की सरकार ही चली गई। इनकी सरकारी लौट कर नहीं आई क्योंकि ठगी और छल दोनों ही किसानों के साथ कांग्रेस करकी है।

No comments