Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

बीजापुर के बच्चे पहली बार प्लेन में बैठे, मुख्यमंत्री से मिलेंगे, देखेंगे आजादी का महापर्व

रायपुर। बीजापुर से बच्चे पहली बार रायपुर आए हैं। यह सफर बच्चे जिंदगी भर नहीं भूलेंगे, क्योंकि इस सफर में एक सपना भी पूरा हुआ है। यह बच्चे जग...


रायपुर। बीजापुर से बच्चे पहली बार रायपुर आए हैं। यह सफर बच्चे जिंदगी भर नहीं भूलेंगे, क्योंकि इस सफर में एक सपना भी पूरा हुआ है। यह बच्चे जगदलपुर से रायपुर तक फ्लाइट में पहुंचे। पहली बार यह बच्चे प्लेन में बैठे।

अब ये बच्चे रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करेंगे। रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे। आजादी का महापर्व अपनी आंखों से देखेंगे।

9वीं और 11वीं के 100 बच्चों को हवाई यात्रा

मुस्कुराते हुए चेहरे लिए बच्चे जब एयरपोर्ट पहुंचे तो बदलाव की आस भी इनके जरिए दिखी। कक्षा 9वीं और 11वीं के 100 मेधावी बच्चों को इस हवाई यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने चुना। राजधानी रायपुर में ये बच्चे राज्यपाल और मुख्यमंत्री निवास पुरखौती मुक्तांगन, मंत्रालय, ऊर्जा पार्क, शॉपिंग मॉल का भ्रमण करेंगे।


बीजापुर के कलेक्टर अनुराग पांडेय् ने इस मौके पर बच्चों के साथ सेल्फी भी क्लिक की। उन्होंने कहा कि रायपुर में जो कुछ देखकर सीख कर बच्चे आएं वो अपने फ्रेंड्स को जरूर बताएं। फ्लाइट में कैसा एक्सपीरियंस रहा वो भी अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

बीजापुर के कलेक्टर अनुराग पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में काफ़ी सुधार आया है। राज्य शासन के प्रयासों से बंद पड़े स्कूल खोले जा रहे हैं।

हज़ारों बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाया रहा है। सुदूर अंचल के 24 बंद स्कूलों को इसी सत्र में वापस खोला गया है। अब नक्सलवाद के आतंक नहीं, बल्कि इन होनहार बच्चों से बीजापुर जिला पहचाना जाएगा।

No comments