Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

कलेक्टर ने शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण

  सूरजपुर। आज कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई में चल रहे मत्स्य बीज उत्पादन कार्य का निरीक्षण किया गया। इस ...

 

सूरजपुर। आज कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई में चल रहे मत्स्य बीज उत्पादन कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मत्स्य बीज उत्पादन के लिए बनाई गई हैचरी में विभिन्न चरणों में अपनाई जा रही प्रक्रिया का अवलोकन किया।

उन्होंने मत्स्यबीज उत्पादन के लिए बनाए गए तालाब का अवलोकन करते हुए उत्पादित की जाने वाली विभिन्न प्रजाति की मछलियों की जानकारी ली। इस दौरान सहायक संचालक मछली पालन एम एस सोनवानी, द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु 350 लाख स्पॉन मत्स्य बीज, एवं 80 लाख स्टैंडर्ड फ्राई मत्स्य बीज का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके विपक्ष में अब तक कुल 130 लाख स्पॉन का उत्पादन करा लिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि जिले के मत्स्य कृषकों को  अगले माह अगस्त से मत्स्य बीज उपलब्ध हो जाएगा।

इसके अलावा कलेक्टर व्यास के द्वारा प्रक्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य भी किया गया। इस दौरान प्रक्षेत्र प्रभारी सुधाकर बिसेन(ए एफ ओ), छोटेलाल तिर्की  मत्स्य जमादार, सतीश तिग्गा मछुआ चौकीदार, सहयोगी शंखलाल गौतम तिलेश्वर, जगदीश, बरेलाल, खेलसाय, लिखन एवं शिव उपस्थित रहे।


No comments