Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें: डाॅ. कन्नौजे

  बालोद। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने जिले के सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को समय-सीमा के लंबित प्रकरणों क...

 

बालोद। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने जिले के सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को समय-सीमा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डाॅ. कन्नौजे आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में गुरूवार 25 जुलाई को जिले के गुण्डरदेही तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार श्रीमती प्रीति चिर्वतकर के आकस्मिक निधन हो जाने पर अधिकारी-कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान मंे 02 मिनट का मौन रखकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। बैठक में अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक एवं राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में डाॅ. कन्नौजे ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर चल रहे भर्ती प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। डाॅ. कन्नौजे ने वर्षा ऋतु के मद्देनजर जिले में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य अधिकारी को सभी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने पेयजल स्त्रोतों का सतत् निगरानी करने तथा इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा कि पानी की आपूर्ति के लिए के लिए बिछाए गए पाईपलाईन कही से भी लिकेज न हो। बैठक में डाॅ. कन्नौजे ने शिक्षा विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन का कार्य बाधित नही होनी चाहिए। डाॅ. कन्नौजे ने कहा कि शिक्षक समय पर शाला में उपस्थित होने के अलावा निर्धारित समयावधि तक शाला में उपस्थित रहकर निष्ठापूर्वक अपने कार्यों का संपादन करें। डाॅ. कन्नौजे ने संकुल समन्वयकों को स्कूलों में अनिवार्य रूप से अध्यापन का कार्य कराने हेतु लिखित में आदेश जारी करने के निर्देश भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए।

बैठक में डाॅ. कन्नौजे ने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अलावा जिले में धान की बुआई एवं रोपाई आदि के कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने जिले में खाद बीज की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सहकारी समितियों में समुचित मात्रा में खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कर किसानों को आवश्यकतानुसार उसका वितरण करने के निर्देश दिए। डाॅ. कन्नौजे ने स्कूलों एवं आंगनबाड़ी भवनों की स्थिति की भी समीक्षा की। बैठक में डाॅ. कन्नौजे ने जिले के 89 जर्जर आंगनबाड़ी भवनों को डिसमेंटल कर उनके स्थान पर नवीन आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण हेतु शासन से राशि स्वीकृत होने की भी जानकारी दी। उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भवन निर्माण के कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नवीन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण सुरक्षित एवं उपयुक्त स्थान पर ही कराने के निर्देश दिए। डाॅ. कन्नौजे ने जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु जारी भर्ती प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी ली। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में होने की जानकारी दी। डाॅ. कन्नौजे ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को तत्काल महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक आयोजित कर चयन सूची जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओं डाॅ. कन्नौजे ने जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जन समस्या निवारण शिविर के आयोजन के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

No comments