Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

बस्तर की जनता पीएम मोदी के साथ, भाजपा ने कांग्रेस को उखाड़ फेंका- कश्यप

  जगदलपुर।  मंत्री केदार कश्यप ने कहा बस्तर की जनता ने भ्रष्ट नेता को नकारते हुए सीधे, सहज और सरल व्यक्ति को चुनकर सांसद भवन भेजने का फैसला ...

 

जगदलपुर।  मंत्री केदार कश्यप ने कहा बस्तर की जनता ने भ्रष्ट नेता को नकारते हुए सीधे, सहज और सरल व्यक्ति को चुनकर सांसद भवन भेजने का फैसला लेकर यह स्पष्ट कर दिया है कि बस्तर की जनता मोदी  के साथ है।

भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन वाली सरकार देश को नई ऊँचाई पर ले जाने का कार्य करेगी। जनता के इस विश्वास पर NDA सरकार दिनरात कार्य करेगी।

कश्यप ने कहा यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस अब अकेले चुनाव लड़ने की स्थिति में नही है। इस बात को देशवासियों ने समझा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को अकेले जितना सीट प्राप्त हुआ।

उतना इंडि गठबंधन को नही मिला। देश की 37 बड़े पार्टीयों ने मिलकर bjp को हराने के प्रयास किया। लेकिन जनता ने इंडी गठबंधन को भी नकार दिया है।

कश्यप ने कहा बस्तर की जनता ने विकास के लिए भाजपा को चुना है। बस्तर की आवाज अब दिल्ली के सांसद भवन में सुनाई देगा। बस्तर के आदिवासियों और उनके हितों की रक्षा के लिए भाजपा दृढ़ संकल्पित है। केंद्र और राज्य सरकार साथ मिलकर बस्तर को संवारने का कार्य करेगी।


No comments