Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

गृहमंत्री शर्मा ने कहा:बस्तर में बुलेट नहीं बैलेट चाहिए, गन-तंत्र नहीं जन-तंत्र चाहिए

  रायपुर। बस्तर में बुलेट नहीं, बैलेट चाहिए। गन-तंत्र नहीं जन-तंत्र चाहिए। आईईईडी नहीं एलईडी चाहिए। यह बात उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोकतं...

 

रायपुर। बस्तर में बुलेट नहीं, बैलेट चाहिए। गन-तंत्र नहीं जन-तंत्र चाहिए। आईईईडी नहीं एलईडी चाहिए। यह बात उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोकतंत्र बनाम माओवाद विषय पर हुई संगोष्ठी में कही। वृंदावन हॉल में बस्तर शांति समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में बोलते हुए शर्मा ने पूछा कि बस्तर के किसी गाँव में स्कूल, अस्पताल, सड़क, आंगनबाड़ी, बिजली, पानी, मोबाइल के टावर क्यों नहीं पहुँचने चाहिए?


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने संकल्प लिया है कि बस्तर से 3 साल में ही हम नक्सलवाद को समाप्त कर देंगे। उस दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सरकार आगे बढ़ रही है और निश्चित रूप से बस्तर से हम नक्सलवाद को समाप्त कर देंगे। उन्होंने यह भी संकल्प लिया था कि 370 खत्म कर देंगे, देर सही लेकिन धारा 370 हटी है। यहां मुख्यमंत्री का बहुत स्पष्ट सोचना है कि नक्सलवाद को समाप्त करना ही होगा। बस्तर के गाँव तक विकास ले जाना ही होगा। मेरे जैसे छोटे मोटे कार्यकर्ता भी इसमें लगे हुए हैं।

No comments