Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

मारपीट से नाराज सफाईकर्मी हड़ताल पर, कार्रवाई की मांग

रायपुर। रायपुर में सफाई व्यवस्था ठप पड़ गई है। शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। दरअसल, मंगलवार को गु...

रायपुर। रायपुर में सफाई व्यवस्था ठप पड़ गई है। शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। दरअसल, मंगलवार को गुढ़ियारी क्षेत्र में कचरा कलेक्शन नहीं करने की बात कहते हुए सफाई कर्मचारी से मारपीट की गई थी। थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज कर्मचारी कचरा कलेक्शन का काम नही कर रहे हैं।

दरअसल, ये लोग राजधानी में कचरा कलेक्शन का काम कर रही रामकी कंपनी के कर्मचारी हैं। सभी लोग दलदल सिवनी स्थित कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट के सामने धरना दे रहे हैं। आज सुबह 250 से ज्यादा डोर-टु-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली गाड़ी लोगों के घरों तक नहीं पहुंची है।

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि काम के दौरान आम लोग बदसलूकी, गाली गलौज और मारपीट पर उतर आए हैं। इसके साथ ही हमारे काम के अनुसार हमें सैलरी नहीं मिलती है। हमारी मांग है कि जिन लोगों ने हमारे साथी से मारपीट की, पुलिस उन पर कार्रवाई करें।

कर्मचारी कंपनी में नई भर्ती पर रोक और सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो हड़ताल जारी रहेगी।

हड़ताल खत्म नहीं हुई तो कंपनी पर एक्शन लेंगे- कमिश्नर

रायपुर नगर निगम कमिश्नर अविनाश मिश्रा ने कहा कि शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का ठेका रामकी कंपनी के पास है। ये कर्मचारी उनके हैं। हमने कंपनी से कहा है कि अपने कर्मचारियों से जल्द हड़ताल खत्म कराएं। अगल हड़ताल खत्म नही होगी तो रायपुर नगर निगम कंपनी पर एक्शन लेगा।

No comments