Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin
Monday, April 7

Pages

बड़ी ख़बर

कलेक्टर लंगेह ने कोरिया जिले में बिना पंजीकृत संचालित लैब, क्लीनिक की जांच करने दिए निर्देश

    कोरिया|   जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि सीटी स्कैन मशीन की सुविधा ...

  




कोरिया| जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि सीटी स्कैन मशीन की सुविधा शीघ्र शुरू की जाए। जिला अस्पताल मंे सीटी स्कैन की सुविधा मिल जाने से कोरियावासियों को बहुत राहत मिलेगी। सड़क दुर्घटना एवं अन्य जटिल बीमारियों में सीटी स्कैन के लिए जरूरतमंद एवं गरीब मरीजों को निजी डायग्नोस्टिक सेंटर या अन्य शहर जाना पड़ता था। 

सीटी स्कैन मशीन सुचारू संचालन हो इसके लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए-

कलेक्टर विनय लंगेह ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिले में बिना पंजीकृत खुले लैब एवं क्लीनिक का चिन्हांकन कर तत्काल उन्हें नोटिस जारी किया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिलें में सभी पंजीकृत व संचालित सोनोग्राफी केन्द्रों, निजी चिकित्सालयों, क्लीनिक के नवीन पंजीयन एवं लाइसेंस आदि की नियमित जांच-पड़ताल करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही ऐसे पंजीकृत सोनोग्राफी केन्द्र को बंद करने के निर्देश दिए जो नियमित रूप से संचालित नहीं है। जिले में फिलहाल 2 शासकीय एवं 4 निजी सोनोग्राफी संस्था पंजीकृत है।

पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट का प्रभावी क्रियान्वयन-


कलेक्टर लंगेह ने पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन के मंशानुरूप पी.सी.पी.एन.डी.टी. जिला नोडल अधिकारी, जिन्हें नियम- अधिनियम के संबंध में प्रशिक्षित किया गया है, उन्हें बार-बार न बदला जाए। केन्द्रों का प्रत्येक तीन माह में निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। पी.सी.पी.एन.डी.टी. के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक नियमानुसार दो माह में एक बार निगरानी करने कहा गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लिंगानुपात समानता के जनजागरूकता लाने पर विशेष बल देते हुए कलेक्टर लंगेह ने कहा कि मितानिनों एवं स्थानीय स्व-सहायता समूहों को भी इसमें शामिल किया जाए।


मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान-


लंगेह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाएं ताकि आम लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े। लंगेह ने जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जांच सुविधा व समुचित दवाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। छत्तीसगढ़ राज्य का आदिवासी बाहुल्य सुदूर वनांचल जिला कोरिया में मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बढ़ाने के लिए जिला कलेक्टर विभिन्न उपाय कर रहे हैं।


बैठक में संयुक्त कलेक्टर नीलम टोप्पो, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एस. सेंगर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिंस जायसवाल सहित जिला सलाहकार समिति के सदस्य उपस्थित थे।

No comments

मुख्यमंत्री साय आज जशपुर में पर्यावरण वाटिका का करेंगे लोका...

सुशासन तिहार 2025: कलेक्टर अभिजीत सिंह ने अधिकारियों की बैठ...

11 रनिंग शील्ड के साथ रेलवे के 56 कर्मचारियों को मिला रेल स...

मुख्य तकनीकी परीक्षक सतर्कता आर. पुराम ने किया समौदा-निसदा ...

रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश: भगव...

वनरक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, सहायक सांख्यिकी अध...

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में अमित शाह का बड़ा ऐलान: नक्सलवाद ...

दुर्गाष्टमी और महानवमी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रद...

सुकमा में 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 20 लाख का इनाम थ...

छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता: कुदरगढ़ महोत्सव के आयोजन के ...