Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मोहला मानपुर के दौरे से वापस रायपुर लौटे, बोले-बहुत जल्दी छत्तीसगढ़ में ईडी, आईटी का छापा पड़ेगा, हम लोगों ने लोकतंत्र को बचाने के लिए झारखंड सरकार की मदद की

  रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मोहला मानपुर के दौरे से वापस रायपुर लौटे। मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जिला बनने से लोगों में काफी खु...

 


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मोहला मानपुर के दौरे से वापस रायपुर लौटे। मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जिला बनने से लोगों में काफी खुशी है। लंबे समय से लोगों की मांग थी वनांचल क्षेत्र में बनने के कारण लोग सड़कों पर आकर खुशी जाहिर कर रहे थे।


कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन हड़ताल स्थगित करने पर कहा कि अच्छी बात है स्वागत है उनका पहले ही कर लेते हैं। भारतीय जनता पार्टी के चीला फरा खाने पर कहा कि अमित शाह जब दौरे पर आए थे उन्होंने नदिया बेला की पूजा की। मोहन भागवत और नड्डा छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। चिला फरा खा रहे हैं छत्तीसगढ़ संस्कृति को अब अपना रहे हैं इसके लिए धन्यवाद दिया। इसके पहले छत्तीसगढ़ संस्कृति और खान-पान को सम्मान नहीं दिए।


बेरोजगारी दर पर बीजेपी नेताओं के सवाल उठाने पर कहा कि मेरे द्वारा तो आंकड़ा नहीं निकाला गया है। केंद्र सरकार जो आंकड़े निकालती थी उसको बंद क्यों कर दिया गया। जितने प्रकार के इंफॉर्मेशन पहले निकलती थी सर्वे कर आती थी उसको बंद कर दिया गया। यह जो संगठन ने सर्वे किया है वह प्रमाणित है।


इस प्रकार से सर्वेक्षण हर महीने किया जाता है। छत्तीसगढ़ में जो हमारी नीति है वह फलीभूत हो रही है। लोगों को लाभ मिल रहा है इस कारण बेरोजगारी दर कम हो रहा है।


झारखंड विधायकों के खिलाफ बीजेपी के प्रदर्शन पर कहा कि लोकतंत्र पर भारतीय जनता पार्टी को विश्वास नहीं है। झारखंड के विधायक छत्तीसगढ़ में आके रुके हैं उनका स्वागत किया है। भारतीय जनता पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बहुत जल्दी छत्तीसगढ़ में ईडी, आईटी का छापा पड़ेगा। हम लोगों ने लोकतंत्र को बचाने के लिए झारखंड सरकार की मदद की है। लोकतंत्र को बचाने के लिए हम लोगों ने छोटा प्रयास किया है। लोकतंत्र के लिए यह बहुत जरूरी है।


बढ़ती महंगाई पर होने वाले प्रदर्शन पर कहा कि छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं महंगाई से लोग कहरा रहे हैं। पेट्रोल डीजल गैस के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है। केरोसिन खाद्य की कीमत लगातार बढ़ रही है। आने जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन लोगों के लिए सबसे सस्ता माध्यम है। जो सुविधाएं मिल रही थी उसको भी केंद्र सरकार बंद कर रही है। इसके खिलाफ हम लोग रैली कर रहे हैं।


भाजपा सांसदों पर सीएम भूपेश बघेल ने सवाल उठाते हुए कहा कि सांसद चुनकर इसलिए ही जाते हैं ताकि प्रदेश हित में आवाज उठा सके। लेकिन ट्रेनें महीनों से बंद है। छत्तीसगढ़ के उद्योगों को कोयला नहीं मिल रहा है। एक तरफ कोयला का संकट बता रहे हैं उसके चलते पैसेंजर ट्रेनों को बंद कर रहे हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के उद्योगों को कोयला नहीं मिल रहा है भारतीय जनता पार्टी के सारे सांसद मौन हैं यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

No comments