Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

इस डायरेक्टर की पत्नी का निधन, किडनी और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों की थीं शिकार

  मुंबई।  फिल्म निर्माता और लेखक बी सुभाष के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मश्हूर फिल्म निर्माता की पत्नी तिलोत्तिम्मा (67) का निधन ...

 


मुंबई। फिल्म निर्माता और लेखक बी सुभाष के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मश्हूर फिल्म निर्माता की पत्नी तिलोत्तिम्मा (67) का निधन हो गया। वह पिछले छह साल से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। बी सुभाष, मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म डिस्को डांसर के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड में बी सुभाष एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपने काम से अपनी पहचान तो बना ली, लेकिन फिर वह गुमनामी के अंधेरे में चले गए।

छह साल पहले फेल दो गई थीं दोनों किडनी
फिल्म निर्माता और लेखक बी सुभाष की पत्नी का पिछले पांच साल से ‘मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल’ में हो रहा था। उनकी पत्नी को फेफड़े और किडनी की गंभीर बीमारी है। लेकिन पिछले तीन साल से उनकी हालत लगातार खराब होती जा रही थी। बी सुभाष ने बताया था कि पत्नी की किडनी की बीमारी के बारे में पता चलते ही उन्होंने अपनी किडनी देने का फैसला किया था, लेकिन लेकिन डॉक्टरों ने कुछ टेस्ट किए और यह पता चला कि उनको फेफड़ों की समस्या भी है, इस वजह से किडनी ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सकता, क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता था।

No comments