Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

प्रभारी प्राचार्य निलंबित, छात्राओं को दफ्तर में बुलाकर करता था छेड़छाड़, शिकायत के बाद कलेक्टर ने की कार्यवाही

  कांकेर।   जिले में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले प्रभारी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया हैं। प्रभारी प्राचार्य द्वारा छेड़खानी करन...

 


कांकेर। जिले में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले प्रभारी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया हैं। प्रभारी प्राचार्य द्वारा छेड़खानी करने की शिकायत छात्राओं ने कि थी। इसके बाद कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करवाई। जांच में प्रभारी प्राचार्य पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद दोषी प्रभारी प्राचार्य को तत्काल निलंबित करने की अनुशंसा डीपीआई से की गयी थी। जिस पर डीपीआई ने 24 घंटे के भीतर ही निलंबित कर दिया हैं।



जानकारी के अनुसार नरहरपुर ब्लाक के एक स्कूल में व्याख्याता राजेश शुक्ला को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया हैं। छात्राओं का आरोपी है की प्रभारी प्राचार्य छात्राओं को अपने दफ्तर में बुलाकर उनसे छेड़खानी कर गलत तरीके से उन्हें टच करता था। इसकी शिकायत एक छात्रा ने अपने घर की। जिसपर परिजनों ने प्रभारी प्राचार्य की शिकायत कलेक्टर प्रियंका शुक्ला से की। शिकायत के बाद कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करवाई। जांच में प्रभारी प्राचार्य पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद दोषी प्रभारी प्राचार्य को तत्काल निलंबित करने की अनुशंसा डीपीआई से की गयी थी। जिस पर डीपीआई ने 24 घंटे के भीतर ही निलंबन का आदेश जारी कर दिया हैं।

No comments