Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

राज्यपाल रमेन डेका ने "एक शाम श्री राम खाटू श्याम के नाम" कार्यक्रम में किया श्री राम खाटू श्याम की पूजा-अर्चना

  दुर्ग। हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में भिलाई सेक्टर-7 में आयोजित एक शाम श्री राम खाटू श्याम के नाम  कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल ह...

 


दुर्ग। हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में भिलाई सेक्टर-7 में आयोजित एक शाम श्री राम खाटू श्याम के नाम  कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। अखंड भारत के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम का यह चतुर्थ वर्ष है। छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति से कलाकारों ने सम्पूर्ण माहौल को भक्तिमय बना दिया। राज्यपाल डेका एवं अन्य अतिथियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लुत्फ उठाये। इससे पूर्व राज्यपाल ने मंच में स्थापित श्री राम खाटू श्याम की प्रतिकृति का पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन व अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक गण और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

No comments