Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

लखनपुर विकासखंड में परीक्षा पर्व 7.0 का सफल आयोजन, तनावमुक्त परीक्षा वातावरण पर जोर

  अम्बिकापुर। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के तत्वावधान में परीक्षा पर्व 7.0 का आयोजन जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के पीएम विद्यालय...

 


अम्बिकापुर। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के तत्वावधान में परीक्षा पर्व 7.0 का आयोजन जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के पीएम विद्यालय सेजस में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना एवं तनावमुक्त वातावरण प्रदान करना था।

 कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल के निर्देशन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर नई दिल्ली पीएमओ कार्यालय द्वारा तैयार प्रस्तुति का विद्यालय के प्राचार्य ऋषि पांडे द्वारा प्रभावी रूप से प्रस्तुतिकरण किया गया।

 प्रस्तुति में मुख्य रूप से यह संदेश दिया गया कि परीक्षाओं को पर्व के रूप में मनाया जाए एवं विद्यार्थियों के बीच सामाजिक प्रतिस्पर्धा के बजाय आत्म-प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया जाए। इस अवसर पर विकासखंड के लगभग 200 शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू, उपाध्यक्ष नेहा सनी बंसल, SMDC सदस्य रवि अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ वेद प्रकाश पांडे, शिक्षा विभाग से रविशंकर पांडे, ABEO मनोज तिवारी, BRC दीपेश पांडे सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम का संचालन रवि शंकर पांडे द्वारा किया गया। एबीपी फेलो शुभिता शुक्ला की उपस्थिति भी विशेष रही। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को परीक्षा के तनाव से मुक्त कर उसे उत्सव के रूप में अपनाने की दिशा में प्रेरित किया।
















No comments