Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

5वीं-8वीं बोर्ड आंसरशीट की जांच शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच शुरू हो गई है। करीब 12 साल बाद इन दोनों क्लासेस के लिए फि...


रायपुर। छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच शुरू हो गई है। करीब 12 साल बाद इन दोनों क्लासेस के लिए फिर से केंद्रीकृत (सेंटर बेस्ड) जांच की व्यवस्था की गई है।

इस बार रायपुर जिले के धरसींवा, तिल्दा, अभनपुर और आरंग ब्लॉक में कुल 24 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में 5वीं के करीब 26 हजार 584 और 8वीं के 28 हजार 232 बच्चों की उत्तरपुस्तिकाएं चेक की जाएंगी।

इस एग्जाम में अगर कोई स्टूडेंट फेल भी हो जाता है, तो उसे अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा। हां, फेल होने वालों को सप्लीमेंट्री एग्जाम देना होगा। अगर कोई उसमें भी पास नहीं हुआ, तब भी उसे अगली क्लास में भेजा जाएगा।

केंद्र सरकार ने 5वीं और 8वीं कक्षा में फेल होने वाले छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की "नो डिटेंशन पॉलिसी" को खत्म कर दिया है। हालांकि इस एकेडमिक सेशन में अभी छत्तीसगढ़ में ये नियम लागू नहीं हुआ है।

No comments